नई दिल्ली/ बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक्टर अजय देवगन के साथ काम करने से मना कर दिया है। खबर है कि परिणीति चोपड़ा ने अजय देवगन के मोस्ट अवडेट फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया (Bhuj: The Pride Of India) को करने से मना कर दिया है। खबरों की माने तो ऐसा उन्होंने डेट्स ना होने के कारण किया है। काफी समय से वो इसको लेकर विचार कर कर रहीं थीं।
फिल्म इशकजादे के साथ बॉलीवुड में काफी धमाकेदार एंट्री करने वाली परिणीति चोपड़ा ने इन दिनों फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन और साइना नेहवाल बायोपिक को लेकर काफी ज्यादा मेहनत कर रही हैं। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर वह काफी चर्चा भी बटोर रही हैं। इन दोनों की फिल्मों की डेट और शूटिंग क्लैश होने की वजह से वह 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में काम करने से इंकार कर दिया है। खबरों की माने तो परिणीति अजय की फिल्म का हिस्सा होना चाहती थीं लेकिन पहले के कमिटमेंट्स के कारण वह इस फिल्म के लिए अपनी डेट नहीं दे पा रही थीं। उनकी लाख कोशिशों के बाद भी जब डेट्स को लेकर समस्या खत्म नहीं हुई तो उन्होने इस अजय देवगन स्टारर फिल्म को छोड़ने का मन बना लिया। इस फिल्म में वो काफी शानदार किरदार निभाने वाली थीं।
बता दें, 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा जैसे ऐक्टर्स अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड है।फिल्म में अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे जो इस युद्ध के दौरान, भुज के एयरफोर्स बेस के इंचार्ज थे। हालांकि 1971 की कहानी बॉर्डर में दिखाई जा चुकी है लेकिन ये फिल्म वायुसेना के संघर्षों को सामने रखेगी। फिल्म अगले साल फ्लोर पर चली जाएगी।