6 अक्टूबर तक बारिश बेलगाम, 12 से ही मानसून की वापसी संभव

भाेपाल | राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्साें में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। राजधानी में रात 8:30 बजे तक 1.5 सेमी पानी बरस गया। भाेपाल में सितंबर में ही 50 सेमी बारिश का अांकड़ा भी पार हाे गया है। इसे मिलाकर राजधानी में अब तक 174 सेमी से ज्यादा पानी बरस चुका है। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि 6 अक्टूबर तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रहेगी। 12 अक्टूबर के बाद ही प्रदेश में मानसून की वापसी संभव है। 


तूफान 'हिका' का असर : वेद प्रकाश ने बताया कि अरब सागर में चक्रवाती तूफान 'हिका' के कारण मानसून निष्क्रिय हाेने के बजाय सक्रिय हाे गया है। अरब सागर अाैर बंगाल की खाड़ी दाेनाें से नमी अा रही है, इसलिए लगातार बारिश हो रही है।