मिलावटी मावा-पनीर की सप्लाई करने वाले दाे व्यापारियाें पर रासुका

भोपाल। राजधानी में पहली बार मिलावटी मावा और पनीर बेचने वाले दो व्यापारियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों के खिलाफ पिछले चार साल में अमानक मावा और पनीर सप्लाई करने के 12 मामले खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दर्ज किए गए थे।


सभी मामलों में आरोपियों पर एडीएम कोर्ट से जुर्माने की कार्रवाई हुई थी। बावजूद इसके दोनों व्यापारियों द्वारा मिलावटी मावा और पनीर भोपाल में सप्लाई किया जा रहा था। इसके चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कलेक्टर तरुण पिथोड़े को दोनों व्यापारियों के खिलाफ रासुका लगाने की सिफारिश की थी। जांच के बाद गुरुवार को कलेक्टर ने दोनों व्यापारियों के खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज किया है।


अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर की श्रीगणेशाय ट्रांसपोर्ट कंपनी मोर बाजार लश्कर के संचालक लोचन सिंह और काजी कैंप भोपाल निवासी मुश्ताक अली निवासी गंगोर वाली बावड़ी काजीकैंप के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। 


तीन घंटे से ज्यादा की देरी से आई एअर इंडिया की पुणे-भोपाल फ्लाइट 
भोपाल|एअर इंडिया की पुणे फ्लाइट गुरुवार को तीन घंटे से ज्यादा की देरी से यहां पहुंची। जानकारी के अनुसार एआई-482 पुणे-भोपाल फ्लाइट दोपहर 2.35 बजे के बजाय शाम 5.39 बजे यहां पहुंची।